{"_id":"5f8080998ebc3e9bf6236aba","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5443782126","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 वध प्रतिबंधित पशुओं से भरी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 वध प्रतिबंधित पशुओं से भरी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरा बाजार। थाना महाराजगंज के चौकी पूरा बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 18 वध प्रतिबंधित पशु से भरे एक ट्रक के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रक में मिले एक पशु की मौत हो चुकी थी जबकि एक गंभीर रूप से घायल था।
चौकी प्रभारी पूरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि पशुओं से लदी एक ट्रक बरेली जा रही है। सूचना के आधार पर पूरा बाजार में बैरिकेडिंग कर नाकेबंदी की गई। रात करीब 11 बजे उक्त ट्रक जब वहां से गुजरी तो उसे रोक लिया गया।
ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 18 वध प्रतिबंधित पशु मिले। ट्रक के अंदर मिले पशुओं में एक की मौत हो चुकी थी जबकि एक गंभीर रूप से घायल था। बताया कि सभी पशुओं को मुक्त करा कर गोसाईगंज निवासी चंद्रभान वर्मा के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
मृत पशु का पोस्टमार्टम कराकर शव को गाड़ दिया गया। बताया मौके से जाहिद, इमरान, शहरोज व नाजिम सभी निवासी जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह इन पशुओं को गोसाईगंज से खरीद कर बरेली ले जा रहे थे। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।