फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

कोविड-19 से बचाव को स्वच्छता व दो गज दूरी जरूरी

Fri, 09 Oct 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। स्काउट गाइड फैलोशिप से सम्बद्ध अयोध्या गिल्ड ने शुक्रवार को कोविड-19 से बचाव को नगर निगम क्षेत्र के नाका रायबरेली बाईपास पर श्रमिकों को मास्क वितरित किया। साथ ही स्वच्छता के लिए प्रेरित कर उन्हें साबुन का भी वितरण किया।
विज्ञापन

टॉप अचीवर्स गिल्ड अयोध्या के अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, सपना फाउंडेशन के सदस्य बृजेंद्र कुमार दुबे और अटास इंडिया के प्रदेश समन्वयक अनूप मल्होत्रा के नेतृत्व में शहर के नाका बाईपास स्थित ओवरब्रिज के निकट 250 से अधिक मजदूरों को मास्क और साबुन देकर स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दैनिक भोगी श्रमिकों को कोविड वायरस से बचाव की जानकारी दी। मास्क पहनने और 2 गज की दूरी का पालन करने की आवश्यकता को बताया गया। यह भी बताया कि कम से कम 20 सेकेंड हाथों को साबुन से धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा करने से वायरस मर जाते हैं, और संक्रमण की संभावना कम हो जाती है। हमेशा अपने चेहरे पर मास्क एवं स्वच्छता का ख्याल रखने के लिए साबुन का उपयोग करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में रोवर अंश कुमार जायसवाल सहित कई राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रोवर्स और स्काउट मौजूद रहे। अध्यक्ष पांडेय ने बताया कि प्रत्येक माह इस तरह के सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed