{"_id":"5f807e7f8ebc3eefba4127ad","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko544373467","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जंगलराज चरम पर : आनंदसेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जंगलराज चरम पर : आनंदसेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। प्रदेश में जंगलराज अपने चरम पर है, आपराधिक घटनाओं में इस कदर इजाफा हो रहा है कि लोगों का अब घर से बाहर निकलना दूभर हो चला है। ये बातें शहीद भवन पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने कहीं।
पूर्व मंत्री आनंदसेन ने कहा कि गरीबों के साथ जिस तरह से उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं, उसने प्रदेश सरकार की कलई खोल दी है। जातिगत आधार पर जिस तरह से लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, यह बेहद निंदनीय है।
उन्होंने दो दिन पूर्व थाना रौनाही क्षेत्र के भग्गू का पुरवा में हुए जमीन विवाद का जिक्र करते हुए बताया कि इस मामले में दोहरा मापदंड अपना कर पीड़ित को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले और उन्हें घटना से अवगत कराया है। कहा कि अगर पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी आरपार की लड़ाई लड़ेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव, पूर्व विधायक जय शंकर पांडे, एजाज अहमद, अनिल यादव व जय सिंह राणा मौजूद रहे।