{"_id":"5f5fa0ee8ebc3e4dd44658fe","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko540148288","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 मुख्य आरक्षी का हुआ डिमोशन, बने आरक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 मुख्य आरक्षी का हुआ डिमोशन, बने आरक्षी
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में नागरिक पुलिस के 16 मुख्य आरक्षियों का डिमोशन कर दिया गया। पीएसी से नागरिक पुलिस में आए कुछ आरक्षी प्रमोशन पाकर मुख्य आरक्षी बन गए थे, मगर हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद इन्हें मूल पद पर वापस कर दिया गया। इसमें अयोध्या जनपद के 16 मुख्य आरक्षी शामिल हैं।
पीएसी से नागरिक पुलिस में आए सैकड़ों आरक्षियों को पदोन्नति देखकर मुख्य आरक्षी बनाया गया था। इससे वंचित रह गए आरक्षी जितेंद्र कुमार, सुनील यादव, दिनेश चौहान व बलदेव कुमार सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इस पर आपत्ति जताई थी।
हाईकोर्ट ने इसे संज्ञान में लेकर पदोन्नति पाए सभी आरक्षियों को उनके मूल पद पर भेजने का आदेश दिया था। इस पर डीजीपी ने प्रदेश के 890 मुख्य आरक्षियों को उनके मूल पद पर भेजने का आदेश जारी किया है। इसमें अयोध्या जनपद के 16 मुख्य आरक्षी शामिल हैं। एसएसपी के पीआरओ के मुताबिक इन 16 मुख्य आरक्षियों को सोमवार से उनके मूल पद पर वापस कर दिया गया है।