फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

चंपत राय के खिलाफ संतों ने की नारेबाजी, ट्रस्ट से हटाने की मांग

Mon, 14 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा संतों से जोड़कर उद्धव ठाकरे को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अयोध्या के संतों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को हनुमानगढ़ी के सामने संतों ने चंपत राय के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके बयान को अयोध्या और श्रीराम का अपमान बताते हुए उन्हें ट्रस्ट से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल रविवार देर शाम चंपत राय ने कहा था कि किसकी मां ने दूध पिलाया है कि वह उद्धव ठाकरे का सामना कर सके। उनके इसी बयान को साधु-संत अयोध्या और भगवान श्रीराम का अपमान बता रहे हैं। चंपत राय को ट्रस्ट से हटाने की मांग कर रहे हैं। विरोध का ये सिलसिला लगातार जोर पकड़ रहा है। सोमवार शाम हनुमानगढ़ी के प्रवेशद्वार पर संतों ने चंपत राय के विरोध में नारेबाजी की। संतों ने कहा कि चंपत राय को अयोध्या में रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें उद्धव का समर्थन करना है तो वे महाराष्ट्र चले जाएं।
विज्ञापन

कहा कि चंपत राय को इसका भी ध्यान नहीं रहा कि उद्धव सरकार में कैसे निरपराध भगवाधारी संतों की पुलिस के सामने हत्या की गई थी। संतों ने चंपत राय को राममंदिर ट्रस्ट से बाहर निकालने की मांग मुखर की है। विरोध करने वालों में निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत धर्मदास, संत राजूदास, महंत दिलीप दास त्यागी, मनीराम दास पहलवान, संत देवेश दास सहित दर्जनों संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed