फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

33 केवीए की जली अंडर ग्राउंड केबलें

Mon, 07 Sep 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
भेलसर। रुदौली नगर को विद्युत आपूर्ति करने वाली 33 केवीए लाइन का अंडरग्राउंड केबल जल गया। सोमवार को केबल जलने का पता तब चला, जब लखनऊ से बुलाई गई इंजीनियरों की टीम ने पड़ताल की।
विज्ञापन

ये केबल अरकुना और रुदौली रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज के पास जला था। ऐसे में पिछले तीन रोज से न सिर्फ अंधाधुंध कटौती हो रही थी, बल्कि उमस भरी गर्मी में विद्युत कटौती लोगों को रुला भी रही थी। उधर, फाल्ट खोजने के बाद इंजीनियरों की टीम बाधित आपूर्ति बहाली में जुटी थी।
विज्ञापन

रुदौली नगर में विद्युत कटौती का सिलसिला भी तेज हो गया है। उमस भरी गर्मी में दिन के अलावा रात में भी विद्युत कटौती ने नींद हराम कर दी है। अंधाधुंध विद्युत कटौती से सबसे अधिक परेशानी मासूम बच्चों व घरेलू महिलाओं को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों के अलावा नगरीय क्षेत्र में भी विद्युत कटौती का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिन हो या रात विद्युत अधिकारी कब रोस्टिंग कर दें, इसका कोई पता नहीं। घंटों विद्युत कटौती से भीषण गर्मी व उमस के चलते लोग बुरी तरह तिलमिला उठते हैं।
शनिवार से विद्युत कटौती 10 से 12 घंटे हो रही थी, मालूम करने पर पता चला कि 33 केवीए मेन लाइन में तकनीकी खराबी आ गई है, विभागीय अफसरों ने 33 केवीए मेन लाइन में आई खराबी का पता लगाने की कोशिश की मगर उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इस पर पावर कॉर्पोरेशन को लखनऊ से इंजीनियरों की टीम बुलानी पड़ी।
सोमवार को घंटों खंगालने के बाद इंजीनियरों की टीम को सोहावल तहसील के अरकुना गांव के पास अंडरग्राउंड केबल जलने का पता चला। फॉल्ट खोजने के बाद कॉर्पोरेशन की टीम अंडरग्राउंड केबल बदलने में जुट गई, हालांकि शाम तक बाधित विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
रुदौली नगर की विद्युत आपूर्ति ठप होने पर जब इसकी जानकारी के लिए लोग कर्मचारियों को फोन करते हैं तो उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाती है। साथ ही न तो कर्मचारी कॉल का समय पर जवाब देते है और न ही वरिष्ठ अधिकारी फोन उठाते हैं।
सबसे बड़ी बात तो ये है कि विभाग के पास पर्याप्त लाइनमैन भी नहीं हैं। कभी फाल्ट तो कभी अत्यधिक लोड बताकर विद्युत आपूर्ति को दो-दो, तीन-तीन घंटे बंद रखा जाता है। सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है जब विद्युत कटौती लंबी होने से इंवर्टर भी जवाब देने लगते हैं।

गर्मी में बिजली की खपत बढ़ गई हैं। अरकुना गांव के पास केबिल पंचर हो गया था, जिसे ठीक करा दिया गया है। जहां केबल लाइन या डीपी में ज्यादा परेशानी है, वहां सुधार किया जा रहा है। नगर को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की जाती रही है। रुदौली रेलवे क्रॉसिंग के पास केबल ठीक करा दिया जाएगा।
- विकास पाल, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र रुदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed