फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

अयोध्या पूछती थी मंदिर कब बनेगा, अब समय आ गया

Sun, 23 Feb 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान का चित्र भेंट करते संत। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या हमेशा पूछती थी कि राम मंदिर कब बनेगा। लोग तारीख पूछते थे। मैं हर बार मोदी जी विश्वास व धैर्य रखने की बात कहता था। उसी धैर्य व विश्वास के जरिये अब सपना साकार होने को है। अब समय आ गया है जिसका 500 वर्षों से इंतजार था। राममंदिर मुद्दे पर सुप्रीम फैसला आने व ट्रस्ट गठन होने के बाद पहली बार रविवार को अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने सभी को धैर्य व मर्यादा का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

सुग्रीव किला में गरुड़ स्तंभ, साकेतवासी पुरुषोत्माचार्य की प्रतिमा, भगवान के विग्रह का अनावरण करके संत सम्मेलन में शीर्ष संत-धर्माचार्यों समेत श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय के साथ घंटों राममंदिर की दिव्यता व भव्यता पर चर्चा की। कहा कि अयोध्या जब भी आता था, मणिरामदास की छावनी के पूज्य महंत नृत्यगोपाल दास जी कान में बोलते थे कि मंदिर का काम कब से प्रारंभ हो रहा है।
विज्ञापन

अगली हार आना तो तिथि जरूर बताना। मैं हर बार मोदी जी पर विश्वास और धैर्य की बात कहता था। देश में कहीं जाते थे, उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम एक ही बात का आग्रह पूज्य संतों का रहता था कि मंदिर बने। अयोध्या भी हमेशा पूछती थी। केंद्र में जब मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशवासियों ने मोदी जी पर विश्वास किया है। तब भी हमने कहा था कि विश्वास किया है तो धैर्य नहीं खोना चाहिए। कहा कि हम सबको राम की मर्यादा का उल्लंघन न करना है, न किसी को करने देना है। सबने विश्वास को कायम किया।
भारत में सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी न्यायिक ताकत का अहसास रामजन्मभूमि के फैसले से दुनिया को करा दिया है। यही तो राम की मर्यादा है हम लोगों की पीढ़ी सौभाग्यशाली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राममंदिर से पहले मोदी जी ने रामराज्य की अवधारण को स्थापित किया है। बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिले यही रामराज्य की अवधारणा है।
गो संरक्षण व गो संर्वधन से बचेगी धरती-धर्म: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनते ही हमने अवैध बूचड़खाने बंद कराए। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल, गोशाला का निर्माण कराया। 50 हजार गोवंश लोगों के घरों में पल रहे हैं। उन्हें 900 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। 4 लाख गोवंश सरकारी गोशालाओं में हैं। अयोध्या की परंपरा गो सेवा की रही है। गो संरक्षण व उनके संवर्धन की तैयारी है।
अच्छी नस्ल के गोवंशों को आगे लाना है। कहा कि भगवान राम भी अपने जन्म का कारण गो एवं ब्राह्मण की रक्षा बताते हैं। 11 सितंबर 2019 को खुरपका, मुंहपका बीमारियों को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी योजना बनाई है। उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन का सबसे बड़ा प्रदेश है, लेकिन इन बीमारियों के चलते हमारा दूध बाहर नहीं जा पा रहा है। 2025 तक मुंहपका एवं खुरपका बीमारियों को समाप्त करने का हमारा लक्ष्य है। गो बचेगी तो धरती बचेगी। धरती बचेेगी तो हम सब बचेंगे और धर्म भी बचेगा। उसी धर्म की रक्षा के लिए संतों ने इस धराधाम पर आकर सिद्धि को प्रदान किया है।
गंगा हो गईं अविरल
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा के प्रति कितना बड़ा काम मोदी ने किया है। लोगों को 2013 का कुंभ याद होगा। उन्होंने गंदगी और बदबू देखी होगी। प्रयागराज में आज जमीन आसमान का अंतर है। अविरल निर्मल गंगा का आज दर्शन होता है। मोदी जी बोलते नहीं करके दिखा देते हैं।

न्याय व्यवस्था का दुनिया देखी ताकत
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी नई ताकत का अहसास दुनिया को कराया है। रामजन्मभूमि के फैसले से दुनिया के सात अरब लोगों को पता चला है कि न्यायपालिका क्या होती है। संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास व संवैधानिक पदों पर बैठे हुए लोगों के प्रति सम्मान का भाव दुनिया के सामने मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed