{"_id":"5703fb2f4f1c1b6736c810f8","slug":"ayodhya-faizabad-becomes-model-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल सिटी बनेगा अयोध्या-फैजाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल सिटी बनेगा अयोध्या-फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी में दर्शन को पहुंचे मुख्य सचिव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने मंगलवार को यहां अयोध्या-फैजाबाद जुड़वा शहर को मॉडल सिटी बनाने की बहुप्रतीक्षित योजना के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी। उन्होंने कलेक्ट्रेट में विकास प्राधिकरण व नियोजन विभाग की ओर से तैयार प्लान के पीपीटी प्रस्तुतीकरण को देखने के बाद कहा कि ज्यादातर प्रस्तावों से वे संतुष्ट हैं।
मॉडल सिटी के विकास के ढांचे में पर्यावरणीय सुरक्षा और आधुनिक सुख-सुविधाओं के साथ पर्यटकों को लुभाने के लिए खासा जोर रहेगा। मुख्य सचिव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विकास और कानून-व्यवस्था के साथ उन्होंने धार्मिक शहर अयोध्या और नवाबी शहर फैजाबाद को मिलाकर एक भव्य मॉडल सिटी बनाने की परियोजना के प्रस्तावों की गहन समीक्षा की है।
यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन (पीपीटी) के जरिए मॉडल सिटी का प्रवेश द्वार, आंतरिक निर्माण, वेस्ट सॉलिड मैनेजमेंट, सीवर प्लान, हरियाली, पर्यावरण, एलईडी लाइटों आदि के व्यवस्थित इंतजाम को देखा है।
विज्ञापन
कहा कि योजना में लोगों के लिए आधुनिक बाजार, सुख-सुविधा, स्कूलिंग, पार्क, अस्पताल आदि की व्यवस्था रहेगी। मुख्य सचिव ने मॉडल सिटी में पर्यटन विकास को खासा जोर दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या विश्वभर में बड़ा धार्मिक महत्व का शहर है, साथ फैजाबाद की ऐतिहासिकता की अजीम पहचान है।
दोनों स्थलों पर पर्यटकों को लुभाने के लिए सुख-सुविधा का बेहतर प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक कम्पलीट योजना है, जहां कहीं कमी मिली है, हमने टिप्पणी की है, इसे सुधार लिया जाएगा। यह पूछे जाने पर मॉडल सिटी के विकास का बजट कितना निर्धारित है?
मुख्य सचिव ने कहा कि सभी प्रस्तावों को कंपाइल कर जल्द बजट को अंतिम रूप देंगे। सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। सूबे में कुछ और मॉडल सिटी पर भी सरकार काम कर रही है। सभी का समन्वित विकास प्लान और बजट जल्द घोषित होगा।