फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   August 5 becomes special for Ayodhya, Chief Minister will come

अयोध्या के लिए खास हुआ पांच अगस्त, आएंगे मुख्यमंत्री

Wed, 04 Aug 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
August 5 becomes special for Ayodhya, Chief Minister will come
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के लिए 05 अगस्त की तिथि भी अब खास हो चुकी है। 05 अगस्त 2020 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर निर्माण के लिए कार्य प्रारंभ व भूमिपूजन किया तो, उसी दिन यह तिथि रामनगरी के इतिहास में दर्ज हो गई। अब इसकी पहली वर्षगांठ को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या आएंगे। वे रामलला के दरबार में आयोजित होने वाले विशेष अनुष्ठान में शामिल होंगे व अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज भी वितरित करेंगे। साथ ही राममंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा भी लेंगे।
विज्ञापन

रामनगरी अयोध्या पूरे विश्व के हिंदू जनमानस के लिए अध्यात्म व धर्म का प्रधान केंद्र है। राममंदिर की मुक्ति के लिए 500 वर्षों तक चले लंबे संघर्ष के बाद जब 05 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर का भूमिपूजन किया तो, करोड़ों राम भक्तों की सदियों की प्रतीक्षा भी पूरी हुई। देेश-दुनिया में उत्सव मनाया गया। अयोध्या के लिए एक नई ऐतिहासिक तिथि भी निर्मित हो गई। इसी तिथि को खास बनाने के लिए 05 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

भूमिपूजन की वर्षगांठ के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला के दरबार में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री इस अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे। इस तिथि को खास बनाने के लिए विशेष अनुष्ठान के अवसर पर रामनगरी के प्रमुख संतों की मौजूदगी भी होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज भी वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि ट्रस्ट की ओर से विशेष अनुष्ठान के अतिरिक्त अन्य किसी भी कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं। रामनगरी के संत भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए राममंदिर के भूमिपूजन की वर्षगांठ को भव्यता पूर्वक मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed