फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Attorneys gave oath

वकीलों को दिलवाई शपथ

Fri, 10 Jul 2015 11:27 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता समाज और गरीबों के प्रतिनिधि होते हैं, समाज पर पूरा असर अधिवक्ताओं का होता है, गांव और तहसील की वकालत काफी कठिन है। यह बातें यूपी बार कौंसिल की उपाध्यक्ष श्रीमती मधुलिका यादव ने शुक्रवार बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनियता कर्तव्य की शपथ दिलाते हुए कही।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष ने वकीलों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बताते हुए उसका लाभ लेने को कहा। कहा कि सरकार से बात चल रही है जल्द ही अधिवक्ता कल्याण कोष से मिलने वाली धनराशि भी बढ़ जाएगी। उन्होंने बीकापुर बार एसोसिएशन में लाइब्रेरी के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ठ अतिथि बीकापुर के विधायक मित्रसेन यादव ने भी वकीलों को समाज का प्रहरी बताया। अपने संबोधन में वकीलों की डिमांड पर पांच लाख रुपये से अधिवक्ता शेड बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में देर से पहुंचने के लिए एसडीएम धर्मपाल सिंह को एल्डर कमेटी के चेयरमैन मकसूद हुसैन ने जम कर फटकारा। कहा कि एसडीएम अपना कर्तव्य भूल गए है, लोगों की शिकायती पत्रों पर जांच कर निर्णय देने के लिए दूसरों को लिखते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में यूपी बार कौसिंल की उपाध्यक्ष श्रीमती यादव के पहुंचने पर अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बुके भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक ने संचालन किया और कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने अध्यक्षता किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री अवधेश पाण्डेय, पारसनाथ यादव, रमेश शुक्ल, डॉ एलजे सिंह, जहीर हसन के अलावा अधिवक्ता लालमणि पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, शोभनाथ तिवारी आदि ने स्वागत किया है।


श्रीमती यादव ने वकीलों से कहा कि किसी भी समस्या के समाधान और भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ जांच करवाने के लिए उन्हें फोन करें या मैसेज करें। तुरंत कार्रवाई की जाएगी। शपथ लेने में वरिष्ठ उपाध्क्ष वंशीधर शुक्ल, मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, अजय भारती, रामसिंह यादव, अवधराम यादव, श्याम सुंदर कनौजिया सहित 12 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed