फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   assault to people

दरवाजे पर भैंस गई तो पांच लोगों को पीटा

Sat, 17 Aug 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
assault to people
बीकापुर (अयोध्या)। घर के सहन पर भैंस चली जाने से आक्रोशित लोगों ने हमला करके पांच लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक महिला को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मामला चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के नुबावा बैदरा गांव का है। गांव निवासी सुशीला देवी का आरोप है कि शुक्रवार शाम उनके पति मिट्ठूलाल चक मार्ग पर भैंस लेकर जा रहे थे। इसी दौरान भैंस उनके पड़ोसी रामलाल के सहन पर चली गई।
विज्ञापन

दरवाजे के पास भैंस चले जाने से आक्रोशित होकर के विपक्षी रामलाल तथा उनके परिवार के प्रेमचंद, विकास, किशन तथा राजपति ने लाठी-डंडा और हंसिया-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हल्ला गुहार मचाने पर जब उनके परिवारीजन भी बीचबचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में सुशीला देवी (60), अरविंद कुमार (20), शम्मो देवी (25), मालती (14), महेश (26) कुल पांच लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सुशीला देवी को जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस चौकी प्रभारी चौरे बाजार अभिनंदन पांडे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी प्रेमचंद, रामलाल, किशन, विकास, राजपति के खिलाफ बलवा, मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed