{"_id":"6150ccd78ebc3efe2174fec2","slug":"artists-doing-rehearsals-for-the-film-ramleela-faizabad-news-lko597415024","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी रामलीला के लिए कलाकार कर रहे रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी रामलीला के लिए कलाकार कर रहे रिहर्सल
विज्ञापन
अयोध्या। फिल्मी कलाकारों की रामलीला को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला मंदिर परिसर में रामलीला के लिए हाईटेक मंच तैयार किया जा रहा है। वहीं मुंबई में रामलीला में विभिन्न किरदार निभा रहे फिल्मी कलाकारों ने रिहर्सल भी शुरू कर दिया है।
श्रीराम की नगरी में आयोजित रामलीला मंचन में हनुमान की भूमिका निभा रहे बिंदु दारा सिंह बहुत ही उत्साहित हैं। वह मुंबई में कई घंटे प्रतिदिन रामलीला के संवाद आदि का रिहर्सल कर रहें हैं।
बिंदु दारा सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि मुझे बड़ी खुशी है कि मैं हनुमान की भूमिका निभा रहा हूं। मेरे पिता ने भी हनुमान की भूमिका निभाई थी। अपनी इस भूमिका को जीवंत करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा हूं।
विज्ञापन
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि इसी तरह रामलीला में विभिन्न भूमिकाओं में कई प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार दिखेंगे। जो कि मुंबई में अपनी भूमिका को बेहतर बनाने के लिए रिहर्सल में जुटे हुए हैं।
सुभाष मलिक ने दावा किया कि अयोध्या की रामलीला इस बार एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। बताया कि प्रतिदिन 6 से 15 अक्तूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक भक्त घर बैठे सोशल प्लेटफॉर्म पर रामलीला का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।