फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   arresting

बसों में तोडफ़ोड़ व आगजनी के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
arresting
मवई (अयोध्या)। हिस्ट्रीशीटर बृजेश सिंह उर्फ बिरजन सिंह हत्याकांड के बाद हाईवे पर हुए आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात ताबड़तोड़ छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। ये लोग हाईवे पर परिवहन निगम की तीन बसों में तोड़फोड़ और आगजनी के नामजद आरोपी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 11 अप्रैल को मवई थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बिरजन सिंह की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे को जाम कर तीन बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें 26 लोगों को नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जिसके बाद छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं एक सप्ताह पहले रेलवे के एक गेटमैन को भी इसी मामले में जेल भेजा गया था जो अज्ञात में बताया जा रहा था जिसके नाम का खुलासा पुलिस ने किया। जिसके बाद सपा के कई नेताओं ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की थी कि नामजद आरोपियों को छोड़कर पुलिस अज्ञात व्यक्ति के नाम पर लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार की रात पुलिस ने 12 स्थानों पर छापा मारा। मवई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात वांछित की धरपकड़ के लिए करीब एक दर्जन आरोपियों के घर छापा मारा गया। जिसमें नेवरा निवासी पंकज जायसवाल और नौरोजपुर निवासी शिवप्रताप सिंह को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed