फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Arrested a young man roaming as a fake sergeant of the army

सेना का फर्जी हवलदार बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Fri, 09 Sep 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Arrested a young man roaming as a fake sergeant of the army
अयोध्या कैंट कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सेना की वर्दी पहनकर डोगरा रेजीमेंट का फर्जी हवलदार बनकर छावनी क्षेत्र के इर्द-गिर्द घूम रहे एक युवक को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से सेना की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, इंडियन आर्मी लिखा बैग समेत अन्य दस्तावेज प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कैंट रतन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने लालकुर्ती ग्राउंड के पास संदिग्ध हालात में सेना की वर्दी में खड़े एक युवक से पूछताछ की। उसने स्वयं को डोगरा सेंटर में हवलदार होना बताया।
विज्ञापन

संदेह होने पर आर्मी इंटेलिजेंस से सत्यापन कराया गया। पता चला कि दीपेंद्र सिंह निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना महाराजगंज, जिला आजमगढ़ नाम का व्यक्ति सेना में नहीं है। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपी ने शौक के लिए वर्दी पहनना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कैंट रतन कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी युवक करीब दो दिन पहले जिले में आया था। वह लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसा भी कमाता था।

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास इंडियन आर्मी लिखा एक बैग, सेना की वर्दी में फोटो लगा फर्जी पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 1420 रुपये, मोबाइल फोन, आर्मी की लोवर-टी शर्ट, टोपी आदि सामान बरामद हुआ है। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed