फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Appointment will be done on the post of 55 Panchayat Assistants vacant in the district

जिले के रिक्त 55 पंचायत सहायकों के पद पर होगी नियुक्ति

Tue, 17 May 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Appointment will be done on the post of 55 Panchayat Assistants vacant in the district
अयोध्या। जिले में रिक्त पड़े पंचायत सहायक/डाटा इंट्री ऑपरेटर के 55 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। आवेदन पत्र 18 मई से तीन जून तक जिला पंचायत, विकास खंड और ग्राम पंचायतों में दाखिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ग्राम सचिवालयों को सक्रिय कर रही है। यह पंचायत भवन में बनाए जा रहे हैं। यहां बैठने के लिए चुनाव के पहले अभियान के तौर पर सभी ग्राम पंचायतों में इनकी तैनाती की गई थी लेकिन विभिन्न कारणों से जिले के 55 ग्राम पंचायतों में यह पद रिक्त रह गये थे।
विज्ञापन

नियुक्तियां 28 जून तक की जानी है। जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिले के मिल्कीपुर ब्लॉक की दो, तारुन में नौ, सोहावल में तीन, रुदौली में पांच, पूराबाजार में तीन, मया बाजार में छह, मवई में दो, हैरिंग्टनगंज में सात, बीकापुर में चार और मसौधा में चार ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी आदेश के मुताबिक 10 से 17 जून तक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद 18 से 25 जून तक डीएम की अध्यक्षता वाली समिति से परीक्षण के बाद संस्तुति की जाएगी। इसके बाद 26 से 28 जून तक ग्राम पंचायतों से नियुक्ति पत्र निर्गत कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed