फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Anupam Kher in Ayodhya Today: Ram Mandir Construction Progress Film Actor Reaction

अयोध्या : रामनगरी पहुंचे अनुपम खेर, बोले- बड़े संघर्ष और बलिदान के बाद बन रहा है मंदिर, सनातन ने बहुत कुछ दिया

Sat, 30 Sep 2023 10:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 10:58 AM IST
सार

सनातन ने हमें बहुत कुछ दिया है। अब समय आ गया है कि हम भी इसके लिए कुछ करें। इसी क्रम में हमने 21 हनुमान मंदिरों पर एक वीडियो श्रृ़ंखला बनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Anupam Kher in Ayodhya Today: Ram Mandir Construction Progress Film Actor Reaction
हनुमान गढ़ी में अनुपम खेर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी सनातन धर्म का प्रधान केंद्र है। सनातन ने हमें बहुत कुछ दिया है। अब समय आ गया है कि हम भी इसके लिए कुछ करें। इसी क्रम में हमने 21 हनुमान मंदिरों पर एक वीडियो श्रृ़ंखला बनाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत हनुमानगढ़ी से की जा रही है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में यदि बुलाया गया तो मैं भी इस ऐतिहासिक अवसर पर रहना चाहूंगा। यह आसानी से नहीं बल्कि बहुत संघर्ष से मिला है। उक्त बातें बालीवुड के प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर ने कहीं। वे रामकोट स्थित रामलला सदनम में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अनुपम खेर ने बताया कि जो वीडियो श्रृंखला बन रही है उसे प्रिया गुप्ता ने तैयार किया है। मेरा प्रयास है कि आज की युवा पीढ़ी इस श्रृंखला से प्रेरित होकर ऐसे स्थानों पर भी पहुंचे। खेर ने कहा मैं भी सनातनी परिवार में जन्मा, जहां हमारे दादा जी रामायण महाभारत की कथाएं हमे सुनाते थे। बचपन में जब मुझे इन बातों का पता भी नहीं था तब मैं रामलीला में बाल हनुमान बनता था। मेरी कोशिश है कि 21 भगवान शिव और भगवान कृष्ण के मंदिरों पर भी श्रृंखला तैयार की जाए। 
विज्ञापन


कश्मीर फाइल्स और कश्मीरियों की दशा के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म की सफलता है कि लोग कश्मीर के बारे में पूछने लगे हैं। रही बात बदलाव की तो वह साफ देखा जा सकता है कि जहां एक लाल चौक पर झंडा फहराना कठिन था, अब पूरे कश्मीर में तिरंगा फहराया जाता है। इस दौरान जगद्गुरू डॉ़ राघवाचार्य, महंत अवधेश दास, महंत रामभूषण दास कृपालु समेत अन्य संत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed