{"_id":"608afce98ebc3e8d5708eb1b","slug":"antigen-kit-over-patients-not-admitted-in-district-hospital-faizabad-news-lko576249686","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीजन किट खत्म, जिला अस्पताल में नहीं भर्ती किए गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटीजन किट खत्म, जिला अस्पताल में नहीं भर्ती किए गए मरीज
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना जांच के लिए एंटीजन रैपिड किट का स्टॉक जिले में खत्म हो जाने से बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी में पहुंचे तमाम गंभीर मरीजों को कोरोना जांच न हो पाने के अभाव में इलाज नहीं मिल सका। वहीं, रुटीन में कोरोना जांच कराने पहुंचे लोगों की भी एंटीजन जांच न हो पाने से बैरंग लौटना पड़ा। जिले के लगभग सभी जांच केंद्रों पर कमोवेश यही स्थिति रही।
जिला स्तरीय अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद चल रही है और इमरजेंसी में पहुंचने वाले लोगों की भी इलाज से पूर्व एंटीजन किट से कोरोना जांच की जाती है। उसमें रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करके संबंधित बीमारी का उपचार शुरू किया जाता है और रिपोर्ट पॉजिटिव आने की दशा में उन्हें कोविड अस्पताल में रेफर किया जाता है।
एंटीजन किट की आपूर्ति न होने से बुधवार को पाइप लाइन में बची किट से किसी तरह काम चलाया गया, लेकिन गुरुवार को सभी जांच केंद्रों पर एंटीजन किट न होने की वजह से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे नॉन कोविड गंभीर मरीजों को इलाज में खासी कठिनाइयों से जूझना पड़ा। बाद में अस्पताल प्रशासन ने करीब 40 किट का इंतजाम किया तो सेवाएं बहाल हो सकीं।
विज्ञापन
बस्ती जिले के नागपुर निवासी सिर्मला सिंह (55) को सांस फूलने की समस्या होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कोरोना जांच न हो पाने की वजह से भर्ती नहीं किया जा रहा है। शमशाद को सांस फूलने की समस्या थी, उसे भी कोरोना जांच न होने से भर्ती किया गया। मोइन अंसारी (63) को भी सांस फूलने की ही दिक्कत थी, उन्हें भी घंटों इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल में एंटीजन किट खत्म हो गई है। कोरोना जांच न होने की वजह से सुबह के समय कुछ मरीजों को भर्ती करने में दिक्कत हुई थी। किसी तरह 40 किट का इंतजाम करके अब मरीजों की जांच करके उन्हें भर्ती किया जा रहा है। -डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, सीएमएस, जिला अस्पताल, अयोध्या
एंटीजन किट का स्टॉक बुधवार से ही खत्म है। रात में आपूर्ति होनी थी, लेकिन नहीं पहुंच सकी। करीब एक हजार किट शासन से भेजी जा रही है। जिससे अभी काम चलाया जाएगा। -डॉ घनश्याम सिंह, सीएमओ, अयोध्या