फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   animal death

Ayodhya News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से आठ गोवंशों की मौत

Sun, 17 Sep 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 17 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
animal death
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना क्षेत्र के रामगंज इंटर कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठे आठ गोवंशों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मिल्कीपुर एसडीएम राजीव रतन सिंह की देखरेख में तीन जेसीबी की मदद से पशुओं के शव को दफना दिया गया है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि रविवार भोर में यह घटना हुई है। रविवार सुबह गौ रक्षक दल के सदस्य अंकुर, नितेश ने घटना की जानकारी इनायतनगर और कुमारगंज पुलिस को दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े गोवंशों के शव को देख लोग हैरान हो गए। सूचना पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। रोड पर बेरीकेडिंग कर जानवरों को हटवाने का काम शुरू कर दिया। इस मौके पर मिल्कीपुर के एडीओ पंचायत, पशुपालन विभाग के कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिल्कीपुर एसडीएम राजीव रतन सिंह ने बताया कि एनएच 330-ए पर अज्ञात वाहन की टक्कर से आठ गोवंशों की मौत हुई है। ग्रामीणों व स्थानीय पुलिस की मदद से मृत सभी जानवरों को जेसीबी से जमीन में दफना दिया गया है। उन्होंने बताया कि लंपी वायरस की वजह से छुट्टा जानवरों को गोशालाओं में नहीं रखा गया है। जैसे ही इस बीमारी का प्रकोप कम हो जाएगा, सभी छुट्टा जानवरों को गोशालाओं में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो बोरों में मिले पशुओं के शव
जाना बाजार। थाना हैदरगंज क्षेत्र के पल्टूवीर बाबा देवस्थान के पास पुल के नीचे विसुही नदी में दो बोरों में अज्ञात पशुओं के सड़े-गले शव उतराते दिखाई पड़े। थाना हैदरगंज के प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार पांडेय के निर्देश पर पुलिस ने पहुंचकर नदी से बोरों को निकलवाकर दफनवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed