फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   An angry looking mess DM, BDO reprimand

गंदगी देख भड़के डीएम बीडीओ को फटकार

Tue, 02 Feb 2016 11:59 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
An angry looking mess DM, BDO reprimand
डीएम योगेश्वरराम मिश्र ने मंगलवार को मिल्कीपुर के सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पहले इनायतनगर थाना फिर मिल्कीपुर तहसील और ब्लॉक दफ्तर का बारीकी से निरीक्षण किया। ब्लॉक में गंदगी दिखने पर डीएम ने बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


निरीक्षण को लेकर अफसर सकते में दिखे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालयों की साफ-सफाई, महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रखरखाव के साथ शिकायतों के समय से निस्तारण को जरूरी हिदायत दी। डीएम पहले इनायतनगर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


वहां उन्होंने पुलिस को क्षेत्र के गुंडों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि बीडब्ल्यू व एनबीडब्ल्यू पर त्वरित कार्रवाई की जाए। यह भी कहा कि पुलिस विवाद की जड़ तक पहुंचने का प्रयास करे, जिससे सही ढंग से मामलों का निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने थाने पर आरक्षी आवास व शस्त्रागार को भी देखा। इसके बाद डीएम मिल्कीपुर तहसील पहुंचे। वहां की साफ. सफाई और कागजातों के रखरखाव को देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की। डीएम ने काफी दिनों से लम्बित मुकदमों का जल्द निस्तारण करने के लिए एसडीएम गिरीश चंद्र श्रीवास्तव को निर्देश दिया।

इसके बाद मिल्कीपुर ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम को परिसर व कार्यालय में जगह-जगह गंदगी पसरी मिली। जिसे देखते ही डीएम ने बीडीओ विजय शंकर को खरीखोटी सुनाई। कहा कि तुम्हारा एक भी काम सही नहीं है।


डीएम ने इंदिरा आवास के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि तालाब की जमीन पर कोई भी निर्माण नहीं होना चाहिए। निरीक्षण में डीएम के अलावा डीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एसडीएम मिल्कीपुर, सीओ मिल्कीपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed