फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Amit Shah bowed down in Ramlala's court

रामलला के दरबार में नतमस्तक हुए अमित शाह

Fri, 31 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah bowed down in Ramlala's court
अयोध्या-मणिरामदास की छावनी में महंत नृत्यगोपाल दास से भेंट करते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। देश के गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरते ही सीधे श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे और रामलला के दर्शन किए।
विज्ञापन

गर्भगृह में प्रवेश करते ही गृहमंत्री ने रामलला के सम्मुख साष्टांग होकर श्रद्धा अर्पित की। भावविभोर मुद्रा में उन्होंने रामलला की आरती भी उतारी। इसके बाद राममंदिर निर्माण कार्य की प्रगति देखने के साथ ही स्थायी गर्भगृह स्थल को भी देखा।
विज्ञापन

गृहमंत्री नियत समय से करीब दो घंटे विलंब से रामनगरी पहुंचे। प्रमुख अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने रामनामा भेंटकर उनका अभिनंदन किया तो उन्होंने भी प्रमुख अर्चक के प्रति सम्मान का भाव प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गृहमंत्री ने रामलला की आरती उतारी और परिक्रमा की। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उन्हेें राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि राममंदिर न सिर्फ भव्यता बल्कि तकनीक के मामले में भी दुनिया के चुनिंदा मंदिरों में शामिल होगा।
पांच मिनट की लघु फिल्म के जरिए अयोध्या के कायाकल्प की पूरी योजना गृहमंत्री के सम्मुख प्रस्तुत की गई। गृहमंत्री का राम जन्मभूमि पहुंचने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंदिर मॉडल भेंट किया गया।
इसके बाद अमित शाह ने राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। राममंदिर निर्माण कार्य स्थल पर इंजीनियरों ने अब तक हुए कार्य की जानकारी दी।
गृहमंत्री स्थायी गर्भगृह स्थल जहां रामलला विराजित होंगे वहां भी गए और उस स्थल को प्रणाम कर श्रद्धा निवेदित की। पीएम मोदी की तरह ही गृहमंत्री ने भी राम जन्मभूमि परिसर में अशोक का पौधा लगाया।
राम जन्मभूमि की सुरक्षा को लेकर भी उन्हें जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, रामजन्मभूमि के सुरक्षा सलाहकार केके शर्मा, ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, डॉ.अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, डीएम नितीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
गृहमंत्री ने रामजन्मभूमि का दर्शन करने के बाद हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां उन्होंने पूजन-अर्चन किया। हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास व राजूदास ने गृहमंत्री को गदा भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास ने गृहमंत्री को विजयी होने का आशीर्वाद दिया और रामनामी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

अयोध्या-रामलला का दर्शन पूजन करते गृहमंत्री अमित शाह

अयोध्या-रामलला का दर्शन पूजन करते गृहमंत्री अमित शाह- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed