फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ambedkarnagar had part of SP ticket

फिर अंबेडकरनगर के हिस्से आया सपा का टिकट

Wed, 03 Feb 2016 12:17 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने इस बार भी फैजाबाद-अंबेडकरनगर विधान परिषद सीट का टिकट अंबेडकरनगर जनपद के हिस्से में रखा। प्रत्याशी के रूप में अंबेडकरनगर जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव के नाम की लखनऊ से घोषणा होने के साथ अटकलें खत्म हो गईं। वैसे टिकट के चार दावेदार जिले में थे।
विज्ञापन


विधान परिषद की फैजाबाद-अंबेडकरनगर सीट पर प्रत्याशी चयन में सपा ने अब तक फैजाबाद के दावेदारों को वरीयता नहीं दी थी। पहले तिलकराम वर्मा को दो बार, विशाल वर्मा को एक बार और फिर हीरालाल यादव को प्रत्याशी बनाया। तीनों लोग अंबेडकरनगर के निवासी हैं।
विज्ञापन


इस बार फैजाबाद के हिस्से में टिकट आने की उम्मीद थी। पिछली बार तिलकराम वर्मा बसपा प्रत्याशी गुड्डू सिंंह से हार गए थे। यहां के दावेदारों में प्रमुख रूप से सयुस के प्रदेश महासचिव अनिमेष प्रताप सिंह, सयुस जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, पारसनाथ यादव व जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय के पुत्र आशीष उर्फ दीपू जैसे युवा चेहरे दावेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय के पुत्र आशीष अयोध्या में 77 दिवसीय मुलायम सिंह यादव जन्मोत्सव कार्यक्रम कर रहे हैं। वैसे तो पिता-पुत्र दोनों टिकट के दावेदार बताए जा रहे थे। अनूप तो इतने उतावले हो गए थे कि पड़ोसी जिले अंबेडकरनर तक अपनी होर्डिंग्स लगा दी थीं।


इन सभी को झटका लगा है। गौरतलब है कि अंबेडकरनगर निवासी हीरालाल यादव जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं और एक बार फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी रह चुके हैं। गत लोकसभा चुनाव में अकबरपुर लोस क्षेत्र से सपा ने इन्हें प्रत्याशी बनाया था लेकिन बाद में इनकी जगह राममूर्ति वर्मा को टिकट थमा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed