फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   All VHP programs canceled in view of Ayodhya verdict

अयोध्या फैसले के मद्दनेजर विहिप के सभी कार्यक्रम रद्द

Mon, 21 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
All VHP programs canceled in view of Ayodhya verdict
अयोध्या। अयोध्या विवाद में आने वाले फैसले के मद्देनजर विहिप ने बड़ा कदम उठाते हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों को छोड़कर किसी प्रकार का नया आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। तय हुआ है कि फैसला आने के पहले इस संदर्भ में कोई उत्सव या जनमानस में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। फैसला के बाद भी विहिप की ओर से कोई विजयोत्सव, रैली या जुलूस आ दि नहीं निकाला जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या मामले में जब तक फैसला नहीं आ जाता तब तक विश्व हिंदू परिषद कोई कार्यक्रम नहीं करेगा। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि अयोध्या मामले का समाधान राष्ट्रहित में है, आने वाला समय भी रामलला का ही होने वाला है। इस मामले को विजय या पराजय से न जोड़ा जाए इसलिए संगठनात्मक तय कार्यक्रमों के अलावा नए किसी भी तरह के कार्यक्रम को रद कर दिया गया है।
विज्ञापन

शरद शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद भारत माता को मां की तरह पूजती है और इस देश में रहने वाले सभी पुत्र के समान हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद पर आने वाले फैसले पर कोई प्रभाव ना पड़े और देश का वातावरण शांत न हो इसलिए विश्व हिंदू परिषद किसी भी तरह का कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed