फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   All admissions for the new session will be online

ऑनलाइन होंगे नए सत्र के सभी प्रवेश

Tue, 01 Jun 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
All admissions for the new session will be online
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रवेश समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया है विवि समेत समस्त महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रवेश के लिए तीन दिन में विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म अपलोड कर दिए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई होगी।
विज्ञापन

बैठक में कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि आवासीय परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया काउंसिलिंग के माध्यम से की जायेगी। जिसे सभी महाविद्यालयों को अनुपालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश समिति ने प्रवेश आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की है। जिसे तीन दिनों में विश्वविद्यालय की वेबसाइट अपलोड कर दिया जायेगा। इसके पश्चात ऑनलाइन फॉर्म का पंजीकरण प्रारम्भ हो जायेगा।
बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों में सीटों की संख्या, न्यूनतम योग्यता एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। उसके उपरांत यह निर्णय लिया गया कि प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन की जायेगी।
कुलपति ने बताया कि उत्तर-प्रदेश शासन द्वारा विश्वविद्यालय को प्रदान किए गए अयोध्या जनपद, सुल्तानपुर जनपद एवं गोंडा जनपद में तीन राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया सत्र 2021-22 में की जाएगी।
इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन तीनों कॉलेजों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी हैं। बैठक में कुलपति ने प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।
नव-प्रवेशित होने वाले छात्र-छात्राओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि कोई भी छात्र जो पढ़ना चाहता हैं उसे प्रवेश की सुविधा नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएगी।

कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षाें से यह अपेक्षा भी की हैं कि संचालित होने वाले नये पाठ्यक्रमों को भी अपने स्तर से संचालित करने का प्रयास करें। इस बैठक में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी धनंज्जय सिंह, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed