फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Akhilesh will be on April 18, the opening of the bridge pier will Urermu

18 को आएंगे मुख्यमंत्री, करेंगे उरेरमऊ घाट पुल का उद्घाटन

Thu, 07 Apr 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 18 अप्रैल को रुदौली के कामाख्या धाम आ रहे हैं। उनके आगमन की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है। इसी के साथ तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री चार जिलों को जोड़ने वाले गोमती नदी पर बने उरेरमऊ घाट पुल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


यह पुल बनकर तैयार है। पुल के उद्घाटन के साथ ही साथ वह सुनवा में बन रहे सीएचसी व जीजीआईसी का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर बुधवार को डीएम किंजल सिंह ने प्रशासनिक अमले के साथ पुल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने पुल पर बनाये जा रहे एप्रोच मार्ग को देखा और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। सुनवा गांव के पास हैलीपैड को बनाने के निर्देश दिए। डीएम किंजल सिंह ने एसएसपी मोहित गुप्ता के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गहन पड़ताल करते हुए प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि 18 का कार्यक्रम आया है। कार्यक्रम स्थल से आधा किलोमीटर दूर हेलीपैड बनाया गया है। तैयारियों के बाबत बताया कि सभी विभागों के अफसरों को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। बताते चले कि उरेरमऊ घाट पुल की घोषणा 2013 में सीएम ने आम बजट में की थी। गत वर्ष पुल बनकर तैयार हो गया था। एप्रोच मार्ग नहीं बना था। अब मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन करने की तिथि नजदीक आने पर एप्रोच मार्ग बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed