{"_id":"61d098157f76871f6403179f","slug":"agricultural-university-celebrated-the-new-year-faizabad-news-lko611539492","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विश्वविद्यालय ने मनाया नववर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विश्वविद्यालय ने मनाया नववर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अपने आवास पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र एवं श्रमिकों के साथ सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आखिरकार साल 2021 अब अलविदा ले चुका है और एक नई सुबह के साथ 2022 का आगाज हो चुका है।
लोगों में इस नए साल को लेकर काफी उत्साह है क्योंकि पिछले दो साल काफी दुखदायी और दर्द से भरे गुजरे हैं। ऐसे में यह वर्ष हमारे लिए अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां एवं समृद्धि लेकर आए तथा आशा और कल्याण की भावना प्रबल हो।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी, छात्र एवं श्रमिकों ने कुलपति को फूल-माला व बुके आदि प्रदान कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। कुलपति ने वर्ष 2021 की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
कहा कि विशेष रूप से 101 दैनिक श्रमिकों का विनियमितीकरण, एनएसएस की स्थापना, विगत वर्षों से इस वर्ष सबसे ज्यादा 68 छात्र जेआरएफ तथा 21 छात्रों का नेट क्वालीफाई करना, विश्वविद्यालय की रैंकिंग 16 पायदान ऊपर आकर 45वां स्थान प्राप्त करना, लगभग 100 छात्रों का प्लेसमेंट, फसल की चार व फल की पांच प्रजातियों का विकसित होना, 24 मत्स्य तालाबों का निर्माण, पूरे प्रदेश में सर्वप्रथम ऑनलाइन क्लासेज चलाकर परीक्षा का रिजल्ट घोषित करना, छात्रों को रोजगार दिलवाना और अप्रयोज्य भूमि को विकसित कर शोध क्षेत्र बनाना, कृषि विज्ञान केंद्रों का राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करना मुख्य रहा।