{"_id":"5d5ada878ebc3e899b560498","slug":"advocate-s-special-place-in-society-brijesh-pathak-faizabad-news-lko4770596114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता का समाज में विशिष्ट स्थान: बृजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता का समाज में विशिष्ट स्थान: बृजेश पाठक
विज्ञापन
अयोध्या। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय मिले, यही सरकार की मंशा है। वंचितों और पीड़ितों की सेवा के कारण ही अधिवक्ता का समाज में विशिष्ट स्थान है। ये बातें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहीं। वे कचहरी के आचार्य नरेंद्रदेव सभागार में सोमवार को आयोजित बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में त्वरित न्याय हो इसके लिए कई फास्ट ट्रैक कोर्टों का गठन किया गया है। इसके साथ ही रिक्त न्यायालयों को भरने के लिए 610 सिविल जजों की भर्ती भी की गई है। कहा कि बड़ी संख्या में मुकदमे अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित हैं। शासन ने हजारों मुकदमे वापस लेने का कार्य किया है। उत्तर प्रदेश सरकार अधिवक्ता हितों की अनदेखी नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ता संघ भवन को वातानुकूलित करने व लाइब्रेरी के लिए सचिव से बात करके बजट मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया।
जिला जज नीरज निगम ने कहा कि पीड़ितों चारों ओर से थक-हारकर न्याय पाने के लिए कचहरी आता है। उसे न्याय मिलने में कोई परेशानी न हो, यह बार और बेंच दोनों की जिम्मेदारी है। जिला जज ने कहा कि यदि न्यायिक अधिकारियों से कोई समस्या हो तो मुझे अवगत कराएं, समस्या का त्वरित निदान होगा।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के वाइस चेयरमैन प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि ज्योतिष, डॉक्टर, वकील यदि बगैर दक्षता के पेशा करता है तो ये पाप है। ऐसा पाराशर संहिता में कहा गया है। नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने वादकारी शेड के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
समारोह को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य राकेश पाठक, जयनारायण पांडेय, देवेंद्र मिश्र, डॉ. चैतन्य योगाचार्य, सीआरपीएफ के कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह बिसेन ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन अधिवक्ता देश दीपक मिश्र ने किया।
इसके पूर्व बार के निवर्तमान पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण करके पदभार ग्रहण कराया और एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन कृपाल चंद्र खरे ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। कार्यक्रम में मुख्य व विशिष्ठ अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। इससे पहले सहादतगंज चौराहे पर भव्य बृजेश पाठक का भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया।