फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Action will be taken against the accused under Rasuka: SSP

आरोपी के खिलाफ की जाएगी रासुका के तहत कार्रवाई : एसएसपी

Mon, 04 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the accused under Rasuka: SSP
अयोध्या। अयोध्या की सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सोमवार को कहा है कि बेहद गंभीर मामला होने के कारण अभी भी अन्य कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। बताया कि मासूम के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है, चिकित्सक की अनुमति के बाद मासूम का मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 का बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन

उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि मुख्य आरोपी को घटना के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया था, उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

होली के दो दिन पूर्व हुई इस घटना ने लोगों को हिला दिया था, होली के एक दिन पूर्व एसएसपी ने वारदात के आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया था। उनके अनुसार आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके एक पखवारे के बाद सोमवार को एसएसपी ने पुलिस मीडिया सेल पर जारी अपने बयान में बताया कि जिला प्रशासन व पुलिस के थाना, सर्किल अधिकारियों द्वारा आरोपी से कई दौर की पूछताछ के दौरान उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूली थी।
आरोपी की निशानदेही पर उसका रक्त रंजित कपड़ा भी बरामद किया गया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। बताया कि आरोपी के खिलाफ रासुका एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
साथ ही न्यायालय से सामंजस्य बैठाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई कराकर आरोपी को जल्द से जल्द से कठोर से कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
एसएसपी ने मीडिया सेल पर जारी अपने बयान में कहा है कि लखनऊ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के अनुसार मासूम बेटी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। जल्द ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
बताया कि चिकित्सकों की अनुमति के बाद मासूम का मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। यदि उसके बयान में किसी और के शामिल होने की बात सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं घटना के बाद अयोध्या के लोगों के अंदर आक्रोश व्याप्त हो गया था। इसको लेकर धरना-प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया था। पीड़िता की मां व पिता घटना में दो अन्य का भी हाथ होने का आरोप लगा रहे हैं।

यही नहीं पीड़िता के जारी एक वीडियो में भी उसने अपनी तोतली आवाज में तीन लोगों के मौजूद होने की बात कही थी। घटना के करीब 16 दिन बाद सोमवार को एसएसपी ने पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed