{"_id":"5d24da608ebc3e6cd327571f","slug":"action-on-doctor-faizabad-news-lko4698042162","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार की शिकायत पर विधायक के दखल से डॉक्टर कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार की शिकायत पर विधायक के दखल से डॉक्टर कार्यमुक्त
विज्ञापन
अयोध्या। आयुष्मान भारत योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत आने पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के दखल के बाद चिकित्सक को जिला महिला चिकित्सालय से कार्यमुक्त करके तैनाती वाले स्थान पर भेज दिया गया।
हिंदू युवा वाहिनी के विक्रमजोत ब्लॉक अध्यक्ष माता प्रसाद कसौंधन ने इसकी शिकायत विधायक से की थी। जिस पर विधायक ने कार्रवाई हेतु सीएमएस को निर्देशित किया। मामले में जांच के बाद प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद आरोपी चिकित्सक के खिलाफ सीएमएस ने कार्रवाई की।
माता प्रसाद कसौधन ने अपनी शिकायत में कहा था कि ज्योति पत्नी जगदीश आयुष्मान योजना की लाभार्थी हैं। उन्हें महिला चिकित्सालय की सारी दवाएं निशुल्क एवं लोकल क्रय के द्वारा सभी संबंधित दवाएं उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन
लेकिन वहां तैनात एनेस्थेटिस्ट डॉ. विजय सिंह के द्वारा उनसे दो हजार रुपये की मांग की गई थी। उन्होंने इसकी शिकायत नगर विधायक से की थी।
मामले में महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने डॉ. अरुण कुमार व डॉ. आरपी वर्मा की जांच टीम गठित की। जांच में उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। जिसके बाद जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस ने डॉ. विजय सिंह को जिला महिला चिकित्सालय से कार्यमुक्त कर दिया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। लापरवाह व भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।