{"_id":"5e2885428ebc3e4af95d8ed1","slug":"action-faizabad-news-lko50449777","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान पर डीएम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान पर डीएम का छापा
विज्ञापन
शराब की दुकान पर जांच करते डीएम अनुज कुमार झा।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बुधवार को सिविल लाइन स्थित एक बीयर व अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान बीयर की दुकान का बीते 5 दिन से स्टॉक अपडेट नहीं पाया गया, जबकि अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन अधिकृत नहीं पाया गया। डीएम ने दोनों दुकान को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बुधवार दोपहर अचानक सिविल लाइन स्थित एक बीयर व विदेशी शराब की दुकान पर छापा मारा। उन्होंने स्टाक रजिस्टर, रेट लिस्ट, क्यूआर कोड चेक किया गया। इस दौरान बीयर की दुकान सिविल लाइन नंबर-1 पर पिछले 4 से 5 दिनों का स्टॉक अपडेट नहीं किया गया था।
उनकी आमद और बिक्री का ब्यौरा ठीक नहीं रखा गया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने अंग्रेजी शराब की दुकान सिविल लाइन नंबर-1 का निरीक्षण किया। इस दौरान बाहर की कोई शराब नहीं मिली। मौके पर स्टोर कीपर राज किशोर मिश्रा मिला जो अधिकृत नहीं था।
विज्ञापन
इसको लेकर उन्होंने दोनों दुकानों को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर की तीन दुकानों पर अवैध शराब बेचने व शराब बिक्री में नियमों की अवहेलना करने की शिकायत मिली थी। इस दौरान उनके साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर मानसिंह, प्रभारी आबकारी अधिकारी पारसनाथ, आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार मौजूद रहे।