फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   action

अमृत योजना के सात पार्को की होगी जांच

Sat, 23 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
action
अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने अमृत योजना में जलभराव की समस्याएं दूर करने और सीवर लाइन का प्रस्ताव न भेजने पर कड़ी नाराजगी जताई। अनुपस्थित अफसरों से स्पष्टीकरण मांगने के लिए कहा।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत बनाए गए सात पार्कों की जांच कराने के लिए कहा तो डीएम ने लोक निर्माण के प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया। वह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विकास कल्याण व निर्माण आदि के 42 बिंदुओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में प्रशासन के अफसरों ने पिछली बैठक के बाद कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में मनरेगा, दीनदयाल, अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, स्मार्ट सिटी/अमृत योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर जन प्रतिनिधियों ने कहा कि जल निगम के कार्यों में पेयजल योजना, सड़क निर्माण और नहरों की सिल्ट सफाई आदि पर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया जाए। डीएम अनुज कुमार झा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध कार्य करने के लिए निर्देश दिया।
अमृत योजना में जलभराव की समस्याओं को दूर करने और लाइन का प्रस्ताव न भेजने आदि पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम से अमृत योजना के तहत बनाए गए नगर निगम के सात पार्कों की जांच कराने को कहा। डीएम ने लोक निर्माण के प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नगरीय क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने पर ध्यान आकर्षित किया। विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ ने बेसिक शिक्षा व्यवस्था के तरफ ध्यान आकृष्ट किया। कहा कि अध्यापकों की अनुपस्थिति की जांच की जाए।
मिल्कीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पांडेय पोखर के निर्माण प्रभारी रामलोहुक यादव के विरुद्ध निर्माण कार्यों में अनियमितता के कारण प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला भी उठाया तो बताया गया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।
विधायक बीकापुर प्रतिनिधि अमित सिंह चौहान ने नहरों की बेहतर सफाई, खराब हैंडपंपों की मरम्मत का मामला उठाया। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।
बैठक में कई विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं थे। सांसद ने कहा कि यह बैठक अत्यधिक महत्वपूर्ण है, जो अधिकारी इसमें उपस्थित नहीं हुए हैं उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए और भविष्य में ऐसी व्यवस्था की जाए कि संबंधित अधिकारी ही बैठक में भाग लें नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सांसद ने कहा कि ब्लॉकों में कार्यरत रोजगार सेवकों के मानदेय का नियमित भुगतान किया जाए। जलसंचयन योजना को बढ़ावा दिया जाए। कहा कि सीएमओ ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि पोस्टमार्टम हाउस में डॉक्टर समय से उपस्थित रहें। अपने कार्यों को जिम्मेदारी से करें।
डीएफओ पौधे लगाने का विवरण सूची सहित जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं। कहा कि सभी जनपद के विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य करें। विकास के कार्यों में मेरा पूरा सहयोग है। डीएम ने सांसद और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

बैठक में सीडीओ अभिषेक आनंद के साथ जनपद स्तरीय अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विमल सिंह, सांसद के विशेष सहायक अमित उपाध्याय और अन्य जनप्रतिनिधियों के सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed