फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Accused of cheating 1.10 lakh in the name of getting a job

नौकरी दिलाने के नाम पर 1.10 लाख ठगने का आरोप

Sun, 22 Sep 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 1.10 lakh in the name of getting a job
रुदौली। थाना पटरंगा के जखौली गांव निवासी एक युवक को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 10 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसएसपी से नौकरी का लालच देकर फर्जी वीजा से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
थाना पटरंगा के अब्दुल वहीद ने शिकायती पत्र में कहा है कि सलाउद्दीन ग्राम अरजानीपुर मजरे सिठौली थाना पटरंगा ने उसके पुत्र मो. सलीम को कतर में एक हजार पांच सौ दरहम तनख्वाह पर नौकरी दिलाने का वादा करके 1 लाख 10 हजार नकदी ली। मो. सलीम को आरोपी ने 17 मई 2019 को कतर के लिए रवाना किया परंतु कतर पहुंचने पर उसके पुत्र को कोई काम नहीं मिला।
कतर में भारत के रहने वाले एक परिचित से 40 हजार रुपये उधार लेकर उसे वहां से वापस आना पड़ा। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसके पुत्र मो. सलीम को कतर भेजने से पूर्व इकरार किया था कि यदि मो. सलीम को कतर में उक्त कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्य लिया जाता है अथवा इनके साथ कोई धोखाधड़ी होती है तो आरोपी ही उसका जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

वह उसको समस्त रकम वापस करेगा। इसी तरह विकास कुमार निवासी जखौली, पीतांबर निवासी बेलहरी थाना दरियाबाद, मो. शमीम, मो अलीम निवासी अलियाबाद से कतर भेजने के नाम रुपयों की ठगी की गई है और वो लोग भी वापस आकर अपने रुपयों की वापसी के लिए भटक रहे हैं। एक लाख दस हजार रुपये तथा वापसी खर्च 40 हजार रुपये दिलाने और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed