फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Accused Daroga and Policeman suspend

आरोपी दरोगा व सिपाही सस्पेंड

Sat, 23 Mar 2019 10:50 PM IST
vivek vivek Amarujala Bureau/ Faizabad
Amarujala Bureau/ Faizabad Published by: vivek vivek Updated Sat, 23 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Accused Daroga and Policeman suspend
गांव में पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
थाना कैंट क्षेत्र के मऊ शिवाला बाजार में होली के दिन होली खेल रहे युवकों पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज व पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से गुस्साए व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने शनिवार को बाजार बंद रखा और प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान हाथों में तख्तियां लिए सैकड़ों लोग आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग करते रहे।
विज्ञापन


वहीं, प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे मिल्कीपुर के भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा व सोहावल विधायक के प्रतिनिधि डॉ. अमित सिंह चौहान ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन लोग कार्रवाई होने तक देर शाम तक धरने पर बैठे रहे। शाम करीब 6:30 बजे एसएसपी द्वारा आरोपी दरोगा व एक सिपाही को सस्पेंड करने के आदेश के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन


होली के दिन मऊ शिवाला बाजार में होली खेल रहे युवकों व चीता मोबाइल के सिपाहियों के बीच डीजे बंद करने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद सिपाही ने लाठी भांज दी थी। बाद में सूचना पर पहुंचे अन्य सिपाहियों ने जमकर लाठीचार्ज किया था। इसमें सात लोग घायल हो गए थे, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस पर लोगों का आक्रोश भड़क गया था। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करा दिया था। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को कोई कार्रवाई नहीं होने पर बाजारवासियों व व्यापारियों का गुस्सा फूट उठा और बाजार बंद कर लोग हाथों में तख्तियां लेकर धरने पर बैठ गए। आक्रोशित लोग आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा व विधायक प्रतिनिधि डॉ. अमित सिंह चौहान ने लोगों का समर्थन किया।


धरना-प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अरविंद चौरसिया व थाना कैंट प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन लोग कार्रवाई होने तक प्रदर्शन की बात पर अड़े रहे। प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा। वहीं, शाम करीब 6:30 बजे एसएसपी जोगेंद्र कुमार द्वारा आरोपी दरोगा सुनील यादव व सिपाही शरदवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed