{"_id":"64f4dbe0d705aa98680a5684","slug":"accident-varanasi-death-faizabad-news-c-97-1-slko1024-2070-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: वाराणसी हादसे में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: वाराणसी हादसे में दो लोगों की मौत
Mon, 04 Sep 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज, अयोध्या। वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए कार से जाते समय रास्ते में हुई एक सड़क दुर्घटना में थाना कुमारगंज के ग्राम पिठला निवासी दो लोगों की मौत हो गई। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया है।
ग्राम सभा पिठला पूरे सोमनाथ मिश्रा निवासी मनोज कुमार मौर्य, शिवम उपाध्याय, दीनानाथ यादव, अनिल मिश्रा व अनित सिंह रविवार को अपनी कार से काशी विश्वनाथ दर्शन करने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे वाराणसी शहर से कुछ ही दूर पहले रौहलिया के पास स्थित लठिया गांव के समीन एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने कार सवारों को किसी तरह बाहर निकाला, तब तक मनोज मौर्य (30) व शिवम उपाध्याय (23) की मौत हो चुकी थी। जबकि अनिल मिश्रा व दीनानाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही अनित सिंह व चालक इसरार को मामूली चोटें आई हैं।
मृतक मनोज कुमार मौर्य दवा सप्लाई का काम करते थे, जबकि शिवम उपाध्याय लखनऊ में प्राइवेट जॉब करता था। घायलों में अनिल मिश्रा ठेकेदारी व दीनानाथ यादव नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। घटना की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया, मृतक व घायलों के परिवारीजन वाराणसी को रवाना हो गए हैं।