{"_id":"5e6926808ebc3eeb4a087c23","slug":"accident-faizabad-news-lko512981060","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौजागांव। दिल्ली से बिहार जा रही खतौली डिपो की बस को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली पहुंचाया, जहां से सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
वहीं हादसे से फोरलेन की एक लेन पर जाम लग गया, पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से किनारे कराकर आवागमन सुचारु कराया। हादसा रुदौली कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर टाटी बाबा मुजफ्फरपुर के पास हुआ।
रविवार देर रात रुदौली कोतवाली अंतर्गत अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर टाटी बाबा मुजफ्फरपुर के पास दिल्ली से बिहार जा रही खतौली डिपो की रोडवेज बस को एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस पर सवार 20 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे भेलसर चौकी इंचार्ज आरसी यादव, रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मौर्य ने फोर्स के साथ पहुंच कर पीआरवी-0921 व 0922 की मदद से घायलों को सीएचसी रुदौली पर भिजवाया। सीएचसी के चिकित्सक एचएल सरोज ने बताया कि सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
वहीं, हादसे के बाद हाईवे की एक लेन पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर आवागमन सुचारू कराया। भेलसर चौकी इंचार्ज आरसी यादव ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।