{"_id":"5e52c2a58ebc3ef40d4ec173","slug":"accident-faizabad-news-lko510196711","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों की सतर्कता से रेल ट्रैक पर लेटे युवक की जान बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों की सतर्कता से रेल ट्रैक पर लेटे युवक की जान बची
विज्ञापन
बीकापुर। ग्रामीणों की सतर्कता से नशे की हालत में रेल ट्रैक पर लेटे एक युवक की जान बच गई। युवक की हालत इतनी खराब थी कि वह स्वयं उठ नहीं पा रहा था, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे ट्रैक से हटाया।
शनिवार रात करीब 8 बजे प्रयागराज रेलखंड पर कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक नशे में धुत होकर रेल की पटरी पर लेटा था। उधर से गुजर रहे रामपुर परेई निवासी केएस मिश्रा ने युवक को रेल ट्रैक पर लेटे देखा तो इसकी सूचना गांव में और पुलिस को दी।
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को रेल की पटरी से हटाया और युवक के घर सूचना भिजवाया। संयोग रहा कि इस दौरान ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं गुजरी नहीं तो युवक की जान जा सकती थी। बताया गया कि युवक इनायतनगर थाना क्षेत्र के केवटहिया शाहगंज का निवासी अजय कुमार है जो नशेड़ी किस्म का है।