{"_id":"5e52c1fd8ebc3ef3fc2ccac5","slug":"accident-faizabad-news-lko5101966147","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर व दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर व दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवती घायल
विज्ञापन
जाना बाजार। हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाना खास में छप्पर और दीवार गिरने से मलबे की चपेट में आकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तारुन ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हैदरगंज के ग्राम पंचायत जाना खास में रविवार दोपहर करीब एक बजे प्रियंका (19) पुत्री हृदय राम भारती अपने घर हैंडपंप पर बर्तन की धुलाई कर रही थी। तभी अचानक बगल में स्थित छप्पर की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के नीचे दबकर प्रियंका घायल हो गई।
परिवारीजनों के गोहार लगाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प्रियंका के ऊपर गिरे ईंट को हटाकर उसे बाहर निकाला। घायल प्रियंका को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देख कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन के चिकित्सक ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।