{"_id":"5dd96a868ebc3e54d76d5a71","slug":"accident-faizabad-news-lko493856871","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री की गाड़ी और बुलेट में टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री की गाड़ी और बुलेट में टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयाबाजार। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री रामअचल राजभर के लग्जरी वाहन व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने सीएचसी मया में भर्ती कराया। दोनों को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
घटना शनिवार देर शाम महराजगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या-अकबरपुर मार्ग पर सिलौनी गांव के पास की है। बसपा के पूर्व मंत्री रामअचल राजभर लखनऊ से अपने लग्जरी वाहन से अंबेडकरनगर की तरफ जा रहे थे। स्टेट हाईवे पर सिलौनी गांव के पास गोसाईगंज से फैजाबाद की तरफ जा रहे अल्लाह नवाज व फैज मोहम्मद की बाइक में पूर्व मंत्री की गाड़ी भिड़ गई। टक्कर में पूर्व मंत्री की गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के बाद पूर्व मंत्री ने वाहन रोक कर घायलों को पहले सीएचसी मया इसके बाद जिला अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष महराजगंज श्रीनिवास पांडे ने बताया की घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।