फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Aan, Baan, proudly waved the tricolor

आन, बान, शान से लहराया तिरंगा

Tue, 17 Aug 2021 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Aan, Baan, proudly waved the tricolor
अयोध्या पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते एसएसपी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सभी सरकारी, निजी व शिक्षण संस्थाओं में तिरंगा पूरी आन बान शान के साथ फहराया गया।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल के साथ हुए ध्वजारोहण के बाद खेलकूद से लेकर अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कोविड के कारण बच्चों की प्रभातफेरी नहीं निकाली गयी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल द्वारा आयुक्त आवास एवं आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया कर सलामी दी गई। उन्होंने कहा कि आजादी पाने के इन 75 वर्षों में देश ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अमर शहीदों के बताए मार्गों पर चलकर देश एवं प्रदेश तथा मंडल का विकास करने में सभी को पूरा सहयोग देना चाहिए। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने आवास एवं कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी दी।
झंडारोहण से पूर्व डीएम ने राजकीय उद्यान पहुंचकर अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद विस्मिल, रोशन सिंह, राजेन्द्र लाहिड़ी एवं अशफाक उल्ला खां के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के बाद मौजूद सेनानियों के परिवारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर एडीएम नगर डॉ. वैभव शर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ला, एडीएम लव कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी पुरुषोत्तम दास गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अवध विश्वविद्यालय में कोविड प्रोटोकॉल के तहत कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने परिसर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया, सरदार पटेल एवं गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रशासनिक भवन में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एनसीसी कैडेटों द्वारा सलामी भी दी गयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वारा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा सलामी दी गयी। सीडीओ अनीता यादव द्वारा विकास भवन परिसर में, नगर आयुक्त विशाल सिंह द्वारा नगर निगम कार्यालय, आरटीओ कार्यालय में आरटीओ प्रशासन संजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व सलामी दी गई।
सीएमओ डॉ.अजय राजा द्वारा जिला अस्पताल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। शहर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। मलिन बस्तियों, कुष्ठ आश्रमों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया तथा फल न मिष्ठान वितरण भी किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक संजीव गुप्ता और एसएसपी शैलेश पांडेय ने पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
सराहनीय कार्य कर जनपद पुलिस का नाम बढ़ाने वाले प्रभारी निरीक्षक मिथलेश श्रीवास्तव, निरीक्षक विद्याशंकर शुक्ला, निरीक्षक लेखा महेश कुमार सिंह, लीडिंग फायरमैन राम गोपाल शुक्ला, मुख्य आरक्षी कल्याणी सिंह, शारदा प्रसाद यादव, सुभाष गौड़, मनोज कुमार, रामशंकर मौर्या, अंकित मिश्रा, विशाल सिंह, लल्लू मिश्रा, रवि शुक्ला, सुरेंद्र प्रताप, रामप्रकाश शुक्ला को प्रशस्ति पत्र व प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
खादी संस्था ग्राम स्वावलंबी विद्यालय रनीवां आचार्य नगर में सुबह 6 बजे से ही सामूहिक श्रमदान, सफाई एवं सुबह 7 बजे से 7:45 बजे तक सामूहिक चर्खा कताई, सर्वधर्म प्रार्थना करने के बाद सुबह 8 बजे झंडारोहण किया गया। इसके बाद गांधी विचारों पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

30 प्रगतिशील किसान सम्मानित
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर भारत अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर विश्वविद्यालय की तरफ से पशुपालन, उद्यान, मत्स्य एवं गन्ना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 30 प्रगतिशील किसानों को फूल माला, अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed