फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A candidate did not get the election expenses tested, notice issued

एक प्रत्याशी ने नहीं कराया चुनावी खर्च का परीक्षण, नोटिस जारी

Wed, 16 Feb 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
A candidate did not get the election expenses tested, notice issued
अयोध्या। विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे एक निर्दल प्रत्याशी ने निर्धारित तिथि पर अपने चुनाव खर्च का परीक्षण नहीं कराया। उसे अगले 48 घंटे में व्यय परीक्षण कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

व्यय परीक्षण न कराने पर उसके वाहनों और सभा की अनुमति रोकी जा सकती है। विधानसभा चुनाव में 14 फरवरी को जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों मिल्कीपुर, अयोध्या और गोसाईगंज के प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का परीक्षण कराने के लिए समय दिया गया था।
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक के समक्ष इसे प्रस्तुत किया जाना था। तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य कोषाधिकारी अनुराग गुप्ता ने बताया कि निर्धारित तिथि पर तीनों विधानसभा क्षेत्रों के एक को छोड़ सभी प्रत्याशियों ने अपने चुनाव खर्च का परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी शिव मूर्ति ने व्यय परीक्षण नहीं कराया। उनको नोटिस जारी किया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि 48 घंटे में अपने चुनाव खर्च का परीक्षण करवा लें अन्यथा अगली कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि परीक्षण न कराने की स्थिति में प्रत्याशी के वाहन और सभा के लिए अनुमति रोकी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed