{"_id":"126-89987","slug":"Faizabad-89987-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध विवि में दीक्षांत समारोह की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध विवि में दीक्षांत समारोह की रिहर्सल
Faizabad
Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल की उपस्थिति में गुरुवार को होेने वाले 19वें दीक्षांत समारोह की प्रथम रिहर्सल हुई। इसमें वरिष्ठ आचार्य प्रो. एसके गर्ग ने कुलाधिपति और आईईटी डायरेक्टर प्रो. कल्याण सिंह ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभायी।
विवि कार्य परिषद, विद्या परिषद व विवि सभा के सदस्यों की मौजूदगी में दोपहर ढाई बजे प्रारंभ हुई रिहर्सल में विवि का कुलगीत, सरस्वती वंदना, कुलपति का प्रतिवेदन, दीक्षोपदेश, स्वर्णपदक वितरण, कुलसचिव का धन्यवाद ज्ञापन सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर समस्त प्रतिभागियों ने तैयारी की। रिहर्सल कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक शुक्ल ने किया। वहीं डॉ. आरएन राय, डॉ. हिमांशु शेखर सिंह, डॉ. केके वर्मा सहित अन्य शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने मंच व कार्यक्रम संचालन व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। मीडिया प्रभारी डॉ. एसएन शुक्ल ने बताया कि दीक्षांत समारोह के रिहर्सल का यह क्रम अंतिम चरण में बुधवार को फिर दोपहर दो बजे समस्त प्रतिभागीजनों की उपस्थिति में दोहराया जाएगा। रिहर्सल के बाद समारोह के दिन शाम को होने वाले सांस्कृतिक समारोह के संदर्भ में परिसर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का रिहर्सल किया। 11 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में बीएचयू के संस्थापक महामना पं. मदनमोहन मालवीय के पौत्र न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण देंगे। राज्यपाल रामनाईक समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विश्वविख्यात परमाणु वैज्ञानिक डॉ. अनिल काकोदकर व सीएसआईआर नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ.पीएस आहूजा को मानद् उपाधि प्रदान की जाएगी।