{"_id":"126-87152","slug":"Faizabad-87152-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी की टक्कर से होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी की टक्कर से होमगार्ड की मौत
Faizabad
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहावल। लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर रौनाही थाने के सामने ड्यूटी जा रहे एक होमगार्ड को एक एसयूवी ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे की है।
पुलिस ने बताया कि होमगार्ड सूबेदार सिंह निवासी कीन्हूपुर अपने घर से साइकिल से रौनाही थाने पर ड्यूटी के लिए निकला था। थाने के सामने पहुंचने पर वह सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही होमगार्ड की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन समेत भाग गया।