फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आलू भाव `30 पार पहुंचने को बेताब

आलू भाव `30 पार पहुंचने को बेताब

Sat, 27 Sep 2014 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Sat, 27 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। सब्जियों का राजा आलू बेकाबू हो चला है। इसे भी महंगाई की नजर लग गई है। नतीजतन कुछ दिनों पहले तक 25-26 रुपये प्रति किलो फुटकर बिकने वाला आलू अब 30 रुपये के पार पहुंचने को बेताब है। हालांकि अभी इसके दाम 26-30 रुपये प्रति किलो पर टिके हैं, मगर आपूर्ति के मुकाबले मांग अधिक बढ़ने से इसके और बेकाबू होने के आसार लग रहे हैं। इसकी वजह नवरात्र व बुआई के सीजन का नजदीक आना है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नवरात्र नजदीक होने से आलू के दाम परवान चढ़े हैं। उधर, बुआई सीजन भी लगभग चालू हो गया है। अग्रणी किसानों ने खेतों को दुरुस्त कर आलू बुआई शुरू कर दी है। इससे आलू की खपत पहले की अपेक्षा अधिक बढ़ गई है, जबकि यहां की मंडियों में आवक कमोबेश वैसी ही है। इसी कारण आलू के दामों में एकाएक काफी बढ़ोत्तरी हो गई है। जो आलू सप्ताह भर पूर्व 22-25 रुपये तक में बिक रहा था, अब उसका फुटकर में दाम 26-30 रुपये तक हो गया है। यही हाल मंडियों में भी है। आलू के थोक भाव भी बढ़े हैं। बताते हैं कि मांग अधिक बढ़ने से आलू का थोक भाव 2,000 से 2,200 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गया है। जबकि आढ़तियों के यहां आलू की सप्लाई उतने ट्रक ही हो रही, जितनी पहले थी। इससे निरंतर दामों में उछाल बना है। हालांकि एक अहम वजह थोक व्यापारियों का आलू भंडारित करना भी है। जानकार बताते हैं कि व्यापारी आलू की जमाखोरी कर रहे हैं, इसीलिए दाम बढ़ते जा रहे हैं। अगर इस पर अंकुश लगा लिया जाए तो आलू का भाव कुछ गिर सकता है। ये अलग बात है कि मंडी के अधिकारी जमाखोरी से इंकार करते हैं। उनका कहना है कि व्यापारियों के यहां उतनी मात्रा में आपूर्ति ही नहीं हो रही, तो जमाखोरी कैसे होगी? वह भी आपूर्ति की अपेक्षा मांग बढ़ने को इसका जिम्मेदार बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed