फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पड़ोसी जिले के बदमाश पुलिस के राडार पर

पड़ोसी जिले के बदमाश पुलिस के राडार पर

Thu, 11 Sep 2014 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Thu, 11 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। बैंक ऑफ बड़ौदा की कैश वैन लूटने में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की मानें तो सटीक मुखबिरी पर पड़ोसी जिले के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके पीछे पुलिस का तर्क है कि, लूटपाट करने आए बदमाशाें के चेहरे खुले हुए थे। मगर, भीड़ उनके बाइक नंबर नहीं पढ़ सकी। बदमाशों को चिह्नित कर उन्हें पकड़ने के लिए दो सीओ, क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास जिले के बदमाशों को राडार पर ले लिया है। साथ ही, भेदिये को तलाशने का भी काम शुरू कर दिया गया है। एएसपी देहात का कहना है कि, सर्विलांस के जरिए मुखबिर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। क्याेंकि, बिना सटीक मुखबिरी के इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना संभव नहीं है। बैंक में काम करने वाले एवं उनके करीबियों के कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा पड़ोसी जनपद के थानों से सूचीबद्ध बदमाशों की फोटो मंगाकर प्रत्यक्षदर्शियों से पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed