{"_id":"126-85085","slug":"Faizabad-85085-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े पशु व्यवसायी से 15 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े पशु व्यवसायी से 15 हजार रुपये लूटे
Faizabad
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहावल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को रौनाही थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बोलेरो सवार बदमाशों ने एक पशु व्यवसायी को अगवा कर 15 हजार लूट लिए और बरई कला में उतार कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस कार्रवाई के बजाए वारदात को छिपाने में जुट गई। डीजीपी की छापेमारी के कुछ समय पूर्व इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस में हड़कंप है।
रौनाही के गांव मुंशी का पुरवा के 45 वर्षीय अयोध्या प्रसाद पशुओं की खरीद फरोख्त का धंधा करते हैं। रविवार को वह पशु की खरीददारी के लिए जुबेरगंज में लगने वाली साप्ताहिक पशु बाजार जा रहा था। भुक्तभोगी अयोध्या प्रसाद ने बताया कि, वह प्राइवेट वाहन से रुदौली कोतवाली के भेलसर चौराहे पर पहुंचकर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच बिना नंबर की एक बोलेरो जीप आई और फैजाबाद की ओर जाने की बात कहकर उसको बिठा लिया। थोड़ी दूर चलने के बाद जीप सवार तीनों बदमाशों ने पिटाई कर जबरिया उसके जेब में रखे 15 हजार रुपए निकाल लिए और रौनाही थाना के बरई कला क्षेत्र में उतार कर भाग निकले। लिखित शिकायत सत्ती चौरा पुलिस चौकी पर दी गई है। पिछले साप्ताहिक पशु बाजार के दिन जीप सवार लोगों की ओर से दो पशु व्यापारियों को अपना शिकार बनाया गया था। इनमें से एक बेहोशी की हालत में बरई कला मेें ही झाड़ी में मिला था, जिसको पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सत्ती चौरा पुलिस चौकी प्रभारी अमर नाथ विश्वकर्मा ने कोई शिकायत मिलने से इंकार किया है।