{"_id":"126-85084","slug":"Faizabad-85084-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर स्टाफ व पुलिस में चालकों की होगी भर्ती : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर स्टाफ व पुलिस में चालकों की होगी भर्ती : डीजीपी
Faizabad
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। सूबे के पुलिस महानिदेशक आनंद लाल बनर्जी ने कहा कि फायर दस्ते में स्टाफ की कमी है। वहीं पुलिस विभाग में कई वर्षों से चालक के पदों पर भर्ती नहीं हुई। शासन को प्रस्ताव भेजकर फायर दस्ते में कर्मियों तथा पुलिस में चालकों की भर्ती कराई जाएगी। शासन से पहले चरण में साढ़े तीन सौ चालकों की भर्ती के लिए बातचीत की गई है। बनर्जी रविवार को हाईवे के रौनाही थाने का औचक निरीक्षण के बाद जिला मुख्यालय के पुलिस स्थित आफिसर्स मेस में लखनऊ रवाना होने के पूर्व मीडिया से मुखातिब हुए। कहा कि, इंडियन मुजाहिदीन का तकनीकी विशेषज्ञ एजाज शेख दिल्ली पुलिस का वांछित था। फरार आतंकी मोहसिन चौधरी के साले व चचेरे भाई एजाज सेठ ने नेपाल से प्रदेश में प्रवेश किया और सुरक्षित दिल्ली पहुंचने के लिए लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर के रास्ते जा रहा था। यह बात दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने बताई है। प्रदेश पुलिस को पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में आतंकी गतिविधियों तथा स्लीपिंग माड्यूल के होने की कोई जानकारी पुलिस रिकार्ड में नहीं आई है। लव जेहाद के सवाल पर उन्होंने मामला केरल से जुड़ा होने के चलते जवाब देने से इंकार कर दिया। प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि, इसको लेकर संवेदनशीलता बरती जा रही है। हालांकि, कोई गंभीर समस्या प्रकाश में नहीं आई है। जिले के अधिकारियों से दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियों की जानकारी लेकर विचार-विमर्श किया गया है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क योजना के तहत तेजी से काम चल रहा है। डाटा डिजिटलाइज्ड किया जा रहा है। योजना में विलंब हुआ है। लेकिन, जल्द अमली जामा पहन दिया जाएगा। इस दौरान डीआईजी एन चौधरी, जिलाधिकारी अनिल कुमार ढींगरा, एसएसपी केबी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन