फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   झूम के बरसे बदरा मौसम हुआ सुहाना

झूम के बरसे बदरा मौसम हुआ सुहाना

Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। पिछले चार-पांच दिनों से उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब नगर समेत देहात के कई इलाकों में करीब 20 मिनट तक हवाओं के साथ हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से भरपूर राहत मिली है। लेकिन किसानों के खेत प्यासे ही रहे, रोपाई लायक पानी नहीं बरसा। हालांकि पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया है।
विज्ञापन

चंद पल की तेज बारिश से नगर के कुछ मुख्य मार्ग व अनेक गलियां कुछ देर पानी में डूब गईं। इलाके के नालों पर कब्जे व सफाई न हाने से पुलिस लाइंस, जनौरा व कंधारी बाजार में पानी भर गया। करीब आधे घंटे के लिए रोडवेज बस स्टेशन व पुलिस लाइंस समेत कई जगहों की हालत तरणताल जैसी हो गई। पुलिस लाइंस ग्राउंड तालाब की भांति नजर आया। जलभराव की स्थिति राजकीय इंटर कॉलेज, कंघी गली, खवासपुरा टैंपो स्टैंड, कोतवाली के पीछे, पुलिस लाइंस परिसर, ऋषि टोला, लाल डिग्गी, खीर वाली गली, लालबाग, कुम्हारन टोला, जनौरा बुद्धनगर, नलकूप कॉलोनी, रोडवेज स्टैंड, अंगूरी बाग स्कूल, बीएसए ऑफिस परिसर, क्षेत्रीय स्टेडियम, सिविल लाइंस स्थित ईंदगाह कॉलोनी, जप्ती वजीरगंज, कंधारी बाजार आर्यकन्या गली समेत कई जगह देखी गई। उधर नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष और यूपी क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप के स्टेट कोआर्डिनेटर प्रो. पद्माकर त्रिपाठी का कहना था कि प्रतिदिन बूंदाबांदी के साथ कई स्थानों पर तेज वर्षा हो रही है। मानसून सक्रिय तो है, लेकिन बेहद कमजोर होने से खंड वृष्टि हो रही है। जुलाई के प्रथम सप्ताह से अच्छी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं। उनका कहना था कि इस वर्षा से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे (37 डिग्री) पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य और 26 डिग्री दर्ज हुआ है। सोमवार को भी बूंदाबांदी के योग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed