फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   डिरेलमेंट की वजह तलाशने दिल्ली से पहुंचे सीईएन

डिरेलमेंट की वजह तलाशने दिल्ली से पहुंचे सीईएन

Sun, 29 Dec 2013 05:44 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Sun, 29 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद (ब्यूरो)। मॉडल रेलवे स्टेशन पर डिरेलमेंटों से खफा चीफ इंजीनियर (सीईएन) राजेश अग्रवाल नई दिल्ली से शनिवार सुबह ही यहां आ धमके और शाम तक लाइनों व यार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। इंजीनियरिंग विभाग का प्रमुख होने के कारण पीडब्ल्यूआई की खामियों के लिए एडीईएन राजेश कुमार यादव को फटकार लगाई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसआरआर रिजवी भी लाइनों में जलभराव को लेकर निशाने पर रहे। उन्हें लताड़ लगाने के साथ ही मशीन से लाइनों पर जलभराव का लेबल निकलवाया और अपने सामने ही देर शाम तक पूरे स्टेशन का प्रपोजल तैयार करवाकर उसे साथ ले गए।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो सीईएन सुबह ही दिल्ली-फैजाबाद से यहां आ गए थे। उन्होंने सुबह ही इंस्पेक्शन को यार्ड की ओर रुख किया। लाइनों को घास-मिट्टी व गिट्टी में धंसी देखकर वह दंग रह गए। लाइनों, क्रॉस लेबलों और गेज में कमियां मिलीं तो सहायक मंडल अभियंता (एडीईएन) राजेश कुमार यादव से पूछ ही लिया, आप कितने दिन से यहां तैनात हैं? जवाब मिला तीन साल। इस पर सीईएन ने कहा ‘आपने इन तीन वर्षों में क्या देखा और क्या किया? ट्रैकों की बदतर होती जा रही दशा को कैसे बर्दाश्त करते हुए चुपचाप बैठे रह गए?’
विज्ञापन

उन्होंने एक सप्ताह में सारी कमियां दूर कराने को कहा। लाइनों में जलभराव देखकर सहायक सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) एसआरआर रिजवी से पूछा कि लाइनों व वाशिंग लाइन में इन दिनों पानी कैसे भरा है? अपने सामने ही लेबल निकलवाकर प्रपोजल तैयार करवाया और उसे लेकर शाम को सड़क मार्ग से लखनऊ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed