{"_id":"6144e4d98ebc3e35e94a699c","slug":"990-students-will-give-up-board-s-marks-improvement-exam-faizabad-news-lko596031069","type":"story","status":"publish","title_hn":"990 विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
990 विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा
विज्ञापन
अयोध्या। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परीक्षाफल के सापेक्ष अंक सुधार के लिए परीक्षा शनिवार से 6 अक्तूबर तक आयोजित की गई है।
इसके लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 990 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शासन के निर्देश पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शुक्रवार को ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
यूपी बोर्ड के अंतर्गत जिले में 419 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 24 राजकीय, 50 सहायता प्राप्त व शेष वित्तविहीन स्कूल हैं। इन विद्यालयों में बीते सत्र में हाईस्कूल के 45533 व इंटरमीडिएट के 40048 सहित 85581 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की वजह से बीते सत्र की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं और सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर दिया गया था। परीक्षाफल से असंतुष्ट विद्यार्थियों को अंक सुधार परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया गया था।
इसके लिए परिषद की ओर से आवेदन मांगे गए थे। बोर्ड की ओर से जारी किए गए परीक्षाफल से जिले के अधिकतम विद्यार्थी संतुष्ट रहे, लेकिन 990 विद्यार्थियों ने अंक सुधार के लिए परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किया है।
इनमें इंटरमीडिएट के 622 व हाईस्कूल के 368 विद्यार्थी शामिल हैं। जिले में शनिवार से शुरू होकर छह अक्तूबर तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए आठ विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।
पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल के प्रारंभिक हिंदी व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा कराई जाएगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पूर्व की तरह सभी इंतजाम किए गए हैं। कक्षों में दो तरफ से सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर लगाए गए हैं।
कंट्रोल रूम से परीक्षा की संपूर्ण गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। प्रश्नपत्रों को रखने के लिए आलमारी में डबल लॉक का इंतजाम है। जिसकी चाबियां दो लोगों के पास रहेंगी। संयुक्त रूप से उपस्थिति के बाद ही प्रश्नपत्र निकाले जा सकेंगे।
वहीं, केंद्रों पर एक-एक केंद्र व्यवस्थापक, एक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के साथ-साथ एक-एक पर्यवेक्षक भी तैनात होंगे। प्रत्येक केंद्र पर 15-15 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा केंद्रों पर औचक निरीक्षण के लिए चार सचल दल भी गठित किए गए हैं।
प्रत्येक सचल दल में दो पुरुष व दो महिला की तैनाती की गई हैं। जिला मुख्यालय पर भी परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत शिक्षा भवन में बने कंट्रोल रूम में मोबाइल नंबर 9918748502 पर दी जा सकती है।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा -राजकीय इंटर कॉलेज फैजाबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोहनियां, भारती इंटर कॉलेज बीकापुर, सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, हिंदू इंटर कॉलेज रुदौली, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सलोनिया।
जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर अंक सुधार परीक्षा आज से शुरू होगी। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। किसी भी प्रकार की अनियमितता क्षम्य नहीं होगी। सीसीटीवी से पूरी गतिविधि की निगरानी की जाएगी। -राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, अयोध्या