{"_id":"5c09688cbdec2241891edaae","slug":"91544120460-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियनशिप में एसएसबी, यूपी पुलिस व बनारस विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियनशिप में एसएसबी, यूपी पुलिस व बनारस विजयी
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
अमसिन (अयोध्या)। महिला महाविद्यालय गद्दोपुर गोसाईगंज के मैदान पर चल रही 67वीं प्रांतीय वॉलीबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन गुरुवार को पहले सत्र के मैच में एसएसबी, यूपी पुलिस, बनारस सहित अन्य टीमें विजयी रहीं।
प्रथम सत्र में पुरुष वर्ग में एसएसबी ने रायबरेली को 25.6 व 25.7 से पराजित किया। यूपी पुलिस व बहराइच के मध्य हुए मुकाबले में यूपी पुलिस ने बहराइच को 25.12 व 25.15 से हराया। तीसरे मैच में बनारस ने 25.15 व 25.19 से अयोध्या को हराया। प्रयागराज व कौशांबी के मध्य हुए मुकाबले में प्रयागराज ने कौशांबी को 25.12 व 25.7 से हराया।
इसके अलावा अन्य मैचों में सया एकेडमी ने गौतमबुद्धनगर को 25.13 व 25.10, स्पोर्ट्स हॉस्टल इलाहाबाद ने बांदा को 25.12 व 25.10 व रायबरेली ने शाहजहांपुर को 25.15 व 25.11 से पराजित किया।
विज्ञापन
जबकि महिला वर्ग में सया एकेडमी ने उन्नाव को 25.9 व 25.4, एसएसबी ने बरेली को 25.5 व 25.1, प्रयागराज ने सिद्धार्थनगर को 25.14 व 25.18, गोरखपुर ने झांसी को 25.20 व 25.12, लखनऊ ने अयोध्या को 25.10 व 25.2, सुल्तानपुर ने बहराइच को 25.9 व 25.18, आजमगढ़ ने प्रतापगढ़ को 25.16 व 25.21 से पराजित किया। इससे पहले खेल का उद्घाटन सांसद हरिओम पांडेय व विधायक मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।