{"_id":"5bdf4d43bdec22699e087477","slug":"91541360963-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजन्मभूमि मुद्दे को लेकर 25 को अयोध्या में होगी जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजन्मभूमि मुद्दे को लेकर 25 को अयोध्या में होगी जनसभा
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजन्मभूमि मुद्दे को लेकर 25 को अयोध्या में होगी जनसभा
फैजाबाद। दिल्ली में हुई अखिल भारतीय संत समिति की बैठक में 25 नवंबर को अयोध्या में विशाल जनसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि इसी दिन देश के अन्य दो शहरों में भी विशाल जनसभा होगी।
संतों ने बैठक में कई मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट किया है। बैठक में रामजन्मभूमि प्रकरण में संतों ने आमजन से घोषित आगामी कार्यक्रमों में सक्रियता से प्रत्यक्ष सहभागी बनने की बात कही है। संतों के आदेश पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
कहा कि, रामजन्मभूमि प्रकरण में संतों द्वारा लिया गया निर्णय शिरोधार्य है। 25 नवंबर को आयोजित विशाल जनसभा की तैयारियों के मद्देनजर आगे योजना-रचना संतों के आदेशानुसार बनाई जायेगी।
विज्ञापन
कहा कि छद्मवेश में मंदिर निर्माण आंदोलन को दिग्भ्रमित करने वाले लोगों व राजनीतिज्ञों आदि से सावधान रहने की जरूरत है। इस आंदोलन का नेतृत्व शुरू से संतों के हाथ में रहा है इसलिए उन्हीं संतों के मार्गदर्शन में हमें काम करना है।